Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गले में लपेटती है खतरनाक कोबरा

गले में लपेटती है खतरनाक कोबरा
, शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 (16:50 IST)
मालदा। बंगाल में एक महिला और कोबरा के बीच दोस्ती ने वन विभाग को चिंतित कर दिया है।
 
यहां एक ज़हरीले कोबरा सांप में महिला की आस्था और विश्वास, इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला इस कोबरा को अपने घर पर ही रखती है और उसकी पूजा करती है। कोबरा में महिला का इतना विश्वास है कि वह उसे बिना किसी डर के अपने हाथों से पकड़ लेती है, उसे अपने गले में भी लपेट लेती है। आस-पड़ोस के लोग भी महिला की आस्था को देखकर हैरान हैं।
 
वन विभाग के अधिकारी कोबरा को लेने आए तो महिला ने उन्हें सांप को देने से मना कर दिया। इलाके के लोगों ने बताया कि ये कोबरा, सरस्वती पूजा के दिन पड़ोस के ही एक घर में निकला था, लोगों ने इस कोबरा को पकड़कर पास के जंगल में छोड़ दिया था।
 
महिला का कहना है कि जिस दिन पड़ोस में कोबरा निकला था, उसी रात सांपों की एक देवी उसके सपने में आई थी और उसने इस कोबरा सांप के बारे में बताया था। जिसके बाद महिला ने उस कोबरा को ढूंढा और अपने घर लेकर आ गई।
 
कोबरा को घर में रखकर महिला उसकी पूजा करने लगी और इलाके के लोगों तक और वन विभाग तक यह बात पहुंच गई। कोबरा को देखने लोगों की एक भीड़ महिला के घर पहुंच गई और काफी तमाशा हुआ।
 
वन विभाग की टीम का कहना है कि यह कोबरा बेहद जहरीला है और इसके काटने से किसी की जान भी जा सकती है। महिला की आस्था को वन विभाग के लोग अंधविश्वास बता रहे हैं और उन्हें डर है कि कहीं इस अंधविश्वास के चलते किसी की जान ना चली जाए।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राज पढियार को युवा उद्यमी का राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार