Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मध्यप्रदेश में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर, चित्रकूट के घाट पानी में डूबे

Webdunia
रविवार, 1 अगस्त 2021 (15:48 IST)
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में मंदाकिनी नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है और चित्रकूट से सभी घाट पानी में डूबे हुए हैं। इस साल जिला मुख्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष नहीं बनाया गया था। हालांकि जिला प्रशासन लगातार बारिश से उत्पन्न हालातों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

यहां पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश के चलते जिले में बाढ़ के हालात बनते जा रहे हैं। मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से चित्रकूट के सभी घाट पानी में डूबे हुए हैं। रामघाट के निकट बाढ़ का पानी दुकानों में घुसने लगा है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिसबल के साथ आपदा प्रबंधन की टीम को तैनात किया गया है।
ALSO READ: GST कलेक्शन ने तोड़े रिकॉर्ड, जुलाई में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.16 करोड़ पार
जिले की टमस नदी भी उफान पर है। बारिश के चलते जहां मझगवां थाना क्षेत्र के कैलाश पुर में जुड़ावन दाहिया का कच्चा मकान गिर गया, वहीं नयागांव थाना क्षेत्र के चित्रकूट में सुमन यादव के कच्चे मकान के गिर जाने की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है। जिले के बिरसिंहपुर कस्बे में भी जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है।
ALSO READ: ‘पोस्‍ट कोविड’ क्‍यों झड़ रहे लोगों के बाल, देशभर में ‘हेयर लॉस’ की शि‍कायतें हुई दोगुनी, कैसे करें बचाव
बताया गया कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते इस साल जिला मुख्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष नहीं बनाया गया था। हालांकि जिला प्रशासन लगातार बारिश से उत्पन्न हालातों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments