Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महाराष्ट्र में महिला यात्रियों को बस के किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की रियायत

Devendra Fadnavis
, शुक्रवार, 17 मार्च 2023 (11:17 IST)
मुंबई। महिला यात्रियों को 17 मार्च से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) द्वारा संचालित सभी बसों के किराए में 50 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। एमएसआरटीसी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। एमएसआरटीसी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह रियायत 'महिला सम्मान योजना' के तहत दी जा रही है और इसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार निगम को करेगी।
 
महाराष्ट्र के वित्तमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने 9 मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी। विज्ञप्ति के मुताबिक एमएसआरटीसी 15,000 से अधिक बसें चलाती हैं जिनमें रोजाना 50 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं। अब यह विभिन्न सामाजिक समूहों को किराए में 33 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की रियायत दे रहा है।
 
भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार ने 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 100 प्रतिशत रियायत देने और 65 से 74 वर्ष की आयु के यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का बड़ा हमला, बताया- भारत के खिलाफ काम करने वाले टूलकिट का स्थाई हिस्सा