Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मप्र के सीहोर में बस पलटने से 17 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

मप्र के सीहोर में बस पलटने से 17 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर
, शनिवार, 23 जुलाई 2022 (23:49 IST)
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शनिवार को एक बस के पलट जाने से 17 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर है।गंभीर रूप से घायल लोगों को भोपाल ले जाया गया है। बाकी घायलों का सीहोर के एक अस्पताल में इलाज जारी है।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस भोपाल से इंदौर की ओर जा रही थी जो कि मंडी थाना क्षेत्र के चौपाल सागर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत ने कहा, सत्रह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को भोपाल ले जाया गया है।

बाकी घायलों का सीहोर के एक अस्पताल में इलाज जारी है। बस के पलटने की वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

UP में आम आदमी को बड़ी राहत, घरेलू बिजली होगी सस्ती, नई दरें जारी...