Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पंजाब में किसानों की पार्टी काटेगी AAP के वोट, केजरीवाल ने माना

पंजाब में किसानों की पार्टी काटेगी AAP के वोट, केजरीवाल ने माना
, बुधवार, 12 जनवरी 2022 (14:11 IST)
चंडीगढ़। विभिन्न सर्वेक्षणों में पंजाब विधानसभा चुनाव में बढ़त ‍बनाते हुए दिख रही आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने स्वीकार किया है कि किसानों की पार्टी उनके वोट काट सकती है। केजरीवाल इस समय पंजाब के दौरे पर हैं। 
 
केजरीवाल ने कहा कि अगले हफ्ते पार्टी पंजाब में सीएम चेहरे का ऐलान करेगी साथ ही कहा कि पार्टी ने 10 बिंदुओं पर राज्य में चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि यदि किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की अगुवाई वाला संयुक्त समाज मोर्चा पंजाब अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगा, तो वह आम आदमी पार्टी को नुकसान होगा। 
 
केजरीवाल ने कहा कि अगर आप की सरकार बनाती है तो पंजाब को इतना समृद्ध किया जाएगा कि जो युवा अभी रोजगार के लिए कनाडा चले गए हैं वे अगले 5 सालों में लौट आएंगे।
 
उन्होंने अपनी एक और घोषणा को दोहराते हुए कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी 18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए देगी। राज्य में 16 हजार मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे साथ ही ड्रग्स के कारोबार को भी पूरी खत्म किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्ते खोले, सपा में शामिल होने की तारीख भी बताई