Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अरविंद केजरीवाल ने किया दावा, मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहब से हार रहे हैं...

अरविंद केजरीवाल ने किया दावा, मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहब से हार रहे हैं...
, शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (18:34 IST)
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहब से हार रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर यह दावा किया। उन्होंने लिखा है, हमारा सर्वे दिखा रहा है कि चन्नी जी चमकौर साहिब से हार रहे हैं। टीवी पर ईडी के अफ़सरों द्वारा इतनी मोटी-मोटी नोटों की गडि्डयां गिनते देख लोग सदमे में हैं।
webdunia

प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में अवैध रेत खनन के सिलसिले में चन्नी के भानजे के यहां छापेमारी की थी, जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने मुख्यमंत्री व कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए हैं।

दूसरी तरफ चन्नी व कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय को आगे कर केंद्र (भाजपा) पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री को दबाव में डालना चाहता है और दावा किया है कि वह या कांग्रेस ऐसे दबाव में नहीं झुकेगी।(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हमने कर दिखाया, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे...