Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रधानमंत्री मोदी ने दी योगी आदित्यनाथ को 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं

Webdunia
रविवार, 5 जून 2022 (13:08 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके 50वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनकी सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

गोरखपुर से पांच बार लोकसभा के सदस्य रह चुके महंत योगी आदित्यनाथ को वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद से भारतीय राजनीति में योगी ने तेजी से अपनी पहचान स्थापित की है।

उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा ने 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़ा और पार्टी ने फिर से सत्ता में शानदार वापसी की। अपने अब तक के शासन में योगी आदित्यनाथ ने एक सख्त प्रशासक की छवि विकसित की है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके कुशल नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने राज्य की जनता के लिए लोक हितकारी शासन सुनिश्चित किया है। उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

श्रीश्री रविशंकर को फीजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

આગળનો લેખ
Show comments