Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

6.7% महंगा हुआ विमान ईंधन, जल्द बढ़ सकते हैं डीजल, पेट्रोल के दाम

6.7% महंगा हुआ विमान ईंधन, जल्द बढ़ सकते हैं डीजल, पेट्रोल के दाम
, शनिवार, 1 मई 2021 (14:35 IST)
नई दिल्ली। विमान ईंधन के मूल्य में शनिवार को 6.7 की एक बड़ी वृद्धि की गई। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के महंगा होने से जल्द ही डीजल और पेट्रोल के खुदरा भाव भी बढ़ाए जा सकते हैं।
 
सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली में विमान ईंधन (एटीएफ) का भाव प्रति हजार लीटर 3,885 रुपये यानी 6.7 प्रतिशत बढ़ा कर 61,690.28 रुपए कर दिया। विभिन्न राज्यों पेट्रोलियम पर बिक्री कर की दरों में भिन्नता के कारण वहां एटीएफ के भाव अलग अलग हो सकते हैं।
 
इससे पहले कंपनियों ने दो बार एटीएफ के भाव घटाए थे। 1 अप्रैल को इसमें 3 प्रतिशत और 19 अप्रैल को 1 प्रतिशत की कमी की गई थी।
 
डीजल एवं पेट्रोल के भाव लगातार 16वें दिन एक ही स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 90.40 रुपए और डीजल 80.73 रुपए प्रति लीटर का पड़ रहा है।
 
अधिकारियों ने संकेत दिया है कि मोटर वाहन ईंधनों के दामों में जल्दी ही संधोशन किया जा सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 4 दिन (27 अप्रैल) से दाम लगातार चढ़ रहे हैं और इस दौरान दुबई में कच्चा तेल 2.91 डालर प्रति बैरल महंगा हो चुका है। पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्यों में क्रमश: 60 प्रतिशत और 54 प्रतिशत केंद्रीय व राज्य स्तरीय करों का होता है।
 
भारत में कोविड19 की नई लहर से पेट्रोलियम की मांग पर असर पड़ने की संभावनाओं के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल चढ़ रहा है। इसके पीछे अमेरिका की मजबूत मांग और डालर की कमजोरी बताया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

डॉक्टर फाउची ने भारत में दी Lockdown की सलाह, 3 स्टेप फार्मूला से थमेगी कोरोना की रफ्तार