Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

NoConfidenceMotion : कांग्रेस ने राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, पेश हो सकता है दिल्ली अध्यादेश बिल

NoConfidenceMotion : कांग्रेस ने राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,  पेश हो सकता है दिल्ली अध्यादेश बिल
, बुधवार, 26 जुलाई 2023 (19:42 IST)
नई दिल्ली। Parliament Monsoon Session  : कांग्रेस ने राज्यसभा के अपने सभी सदस्यों के लिए व्हिप जारी करते हुए उन्हें गुरुवार को सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर दोनों सत्रों में खूब घमासान मचा हुआ है।
 
राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने बुधवार को एक लाइन की व्हिप जारी करते हुए कहा है कि सदन में गुरुवार को एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। 

इसे देखते हुए पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध किया जाता है कि वे सुबह 11 बजे से लेकर सदन स्थगित होने तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा पार्टी के रुख का समर्थन करें। राज्यसभा में गुरुवार को दिल्ली से संबंधित अध्यादेश के स्थान पर विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। विपक्ष पहले ही कह चुका है कि वह इस विधेयक का विरोध करेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भरोसा नहीं होता! जर्मनी में तेजी से बढ़ रही है घरेलू हिंसा