Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

असम-मिजोरम विवाद पर लोगों को भड़का रही कांग्रेस: नड्डा

असम-मिजोरम विवाद पर लोगों को भड़का रही कांग्रेस: नड्डा
, सोमवार, 2 अगस्त 2021 (22:57 IST)
नई दिल्ली, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह असम-मिजोरम सीमा विवाद का राजनीतिकरण कर लोगों को भड़का रही है और पूर्वोत्तर के सामाजिक तानेबाने को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।

नड्डा का यह बयान पूर्वोत्तर के भाजपा सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर हुई मुलाकात के बाद आया।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि आज पूर्वोत्तर राज्यों के भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर असम-मिजोरम में हो रहे घटनाक्रम के विषय में ज्ञापन दिया।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘सीमा विवाद का राजनीतिकरण करके कांग्रेस लोगों को भड़का रही है और सामाजिक तानेबाने को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।’’

भाजपा अध्यक्ष ने यह आरोप भी लगाया कि राजनीतिक फ़ायदे के लिए देश का माहौल खराब करने का कांग्रेस का इतिहास है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में इनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाएंगे। पूर्वोत्तर का हर राज्य हमारा अभिन्न अंग है। हम सबके विकास और सम्मान के लिए समर्पित हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बच्‍ची की संदिग्‍ध मौत, आरोपी ने करा दिया अंतिम संस्‍कार, घरवालों का ‘दुष्‍कर्म का आरोप’, FIR दर्ज