Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

AIIMS का मेडिकल बुलेटिन जारी, अरुण जेटली की हालत स्थिर, ICU में भर्ती

Webdunia
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (21:49 IST)
नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को धड़कन तेज होने और बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार को देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और आईसीयू में उपचार चल रहा है।
 
एम्स ने अपने बुलेटिन में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 66 बरस के जेटली का इलाज कर रही है, इसके बाद भी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एम्स के अनुसार अगले 2 से 3 दिन जेटली अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे जेटली का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे है। जैसे ही मीडिया में अरुण जेटली की हालत खराब होने की खबर फैली, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का एम्स में पहुंचना प्रारंभ हो गया।
 
एम्स ने एक बयान में कहा कि अरुण जेटली को शुक्रवार सुबह एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल वे आईसीयू में हैं, जहां विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
 
जेटली को सुबह करीब 10 बजे कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया। इसी साल मई में उपचार के लिए जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था। पेशे से वकील जेटली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली पहली राजग सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments