Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमित शाह ने माना, अगला लोकसभा चुनाव नरेन्द्र मोदी V/s राहुल गांधी

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2023 (14:44 IST)
Union Home Minister Amit Shah in Nanded: आखिरकार अमित शाह ने भी मान ही लिया कि अगला लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) नरेन्द्र मोदी बनाम राहुल गांधी होगा। महाराष्ट्र के नांदेड़ में शाह ने हजूर साहब में मत्था टेकने के बाद कहा कि भारत के लोगों को नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी के बीच से किसी एक को देश का अगला प्रधानमंत्री चुनना होगा। उन्होंने राहुल पर निशाना भी साधा। नांदेड़ में गुरुद्वारा सचखंड साहब गुरु गोविंद सिंह जी की स्मृति में बनाया गया है।  
 
नांदेड़ में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा हर कीमत पर राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशी धरती पर देश का मान बढ़ाया है, वहीं राहुल गांधी देश का अपमान कर रहे हैं। 
 
मोदी को गरीबों की परवाह : नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शाह ने कहा कि आजादी के बाद गरीबों की परवाह करने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। शाह ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार की चार पीढ़ियों ने देश पर शासन किया, पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और फिर मनमोहन सिंह ने शासन किया, लेकिन लोगों को शौचालय, आवास, बिजली, मुफ्त राशन और गैस कनेक्शन नहीं दे पाई। 
 
महाराष्ट्र में 45 सीटें जीतने का लक्ष्य : शाह ने महाराष्ट्र 48 लोकसभा सीटों में से 45 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा। साथ ही अपने पूर्व सहयोगी उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उद्धव पाखंडी हैं। उन्होंने कहा कि कि यदि राज्य में बड़ा जनादेश मिला तो देवेन्द्र फडणवीस एक बार फिर राज्य के मुख्‍यमंत्री बनेंगे। शाह ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान उद्धव ठाकरे इस बात पर सहमत थे कि यदि भाजपा को ज्यादा सीटें मिलती हैं मुख्‍यमंत्री फडणवीस ही होंगे, लेकिन वे बाद में पलट गए और कांग्रेस के सहयोग से उन्होंने सरकार बना ली। (वेबदुनिया/एजेंसी) 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments