Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नए कृषि कानून के विरोध में भोपाल में सड़क पर कांग्रेस,पुलिस का लाठीचार्ज,वॉटर कैनन,आंसू गैस के गोले भी दागे

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया

विकास सिंह
शनिवार, 23 जनवरी 2021 (13:30 IST)
भोपाल। नए कृषि कानून पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों की आर-पार की लड़ाई के बीच अब मध्यप्रदेश कांग्रेस खुलकर किसानों के सर्मथन में सड़क पर उतर आई है। कृषि कानूनों के विरोध में आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता एक साथ सड़क पर उतरे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन घेराव की कोशिश भी की इस पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर टियर गैस और वॉटर कैनन का भी उपयोग किया।
 
पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के बड़े नेता सुबह 11 बजे के जवाहर चौक पर धरना स्थल पर एकत्र हुए। सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार को किसानों को विरोधी बताया। सभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन के घेराव के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने उनको रोशनपुरा चौराहे पर रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्तों ने बैरिकेड्स के उपर चढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने पहले कार्यकर्ताओं से अपील की लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और उनकी पुलिस के साथ झूमाझटकी भी शुरु हो गई। 
वहीं जब कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ने पर अड़े रहे और पुलिस के बेरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उनके खिलाफ हल्का बल भी प्रयोग किया। इस दौरान कई महिला कार्यकर्ता चोटिल भी हो गई। राजभवन घेराव के लिए अड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पहले वॉटर कैनन का उपयोग किया फिर टियर गैस का उपयोग भी किया। हलांकि इस दौरान पुलिस बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीछे हटने की अपील करती रही। 
 
पिछले मार्च में प्रदेश में सत्ता से बेदखल होने के बाद यह पहला मौका था जब कांग्रेस के बड़े नेता किसी प्रदर्शन में एक साथ सड़क पर उतरे। कृषि कानून के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन को कांग्रेस का शिवराज सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन से भी जोड़कर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस के राजभवन घेराव करने के दौरान पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी को हिरासत में ले लिया। 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में सेना के वाहन पर हमला, 6 जवान घायल

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

આગળનો લેખ
Show comments