Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश के आसार

Webdunia
सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (16:45 IST)
भोपाल। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की स्थिति बनी है।  भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है औेर इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम की गतिविधियों में आए बदलाव से राज्य में जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा, ग्वालियर, चंबल, भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों के अलावा बुरहानपुर, खंडवा, धार, इंदौर, उज्जैन, नीमच और मंदसौर जिले में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि मौसम में आ रहा बदलाव प्री मानसून की गतिविधियों को रेखांकित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मौसम का ऐसा मिजाज फिलहाल एक-दो दिन तक ऐसा ही बने रहने की संभावना है। उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश में कल ऊपरी हवाओं में बने चक्रवात के प्रभाव के चलते पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी भोपाल सहित रीवा एवं शहडोल संभाग के जिलों पर तथा शेष संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई।

राज्य के जैतहरी, अनूपपुर, उमरिया, अमरकंटक, खजुराहो, सोहागपुर, मनासा, सतना, रामनगर, सीधी, पन्ना, छतरपुर, कोतमा, गोहद, भांडेर, नीमच, शाजापुर तथा तराना में हल्की बारिश हुई है। प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान काफी गिरे तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। खंडवा में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल देर रात तेज हवाओं के साथ कुछ देर के लिए हल्की वर्षा हुई। आज सुबह से मौसम शुष्क रहा। धूप खिले रहने के कारण गर्मी का असर बना रहा। यहां अगले 24 घंटे के दौरान आकाश में बादल छाए रहने का अनुमान है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments