Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ममता के मीम मामले में गिरफ्तार प्रियंका शर्मा को नहीं छोड़ा, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Webdunia
बुधवार, 15 मई 2019 (12:40 IST)
नई दिल्ली। ममता बनर्जी का 'आपत्तिजनक' मीम सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सोमवार को रिहा ना करने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में प्रियंका की गिरफ्तारी मनमानी है। अगर उसे रिहा नहीं किया गया तो अवमानना का मामला शुरू करेंगे।
 
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि उसे सुबह 9.40 पर रिहा किया गया और वह रातभर जेल में रहीं। बता दें, सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को प्रियंका शर्मा को जमानत दी थी।
 
कोर्ट को पश्चिम बंगाल सरकार ने बताया कि डीजी जेल के मुताबिक उसे 9.40 बजे रिहा किया गया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि ये आदेश कल जारी किया गया था, उसे कल रिहा क्यों नहीं किया गया? पश्चिम बंगाल सरकार ने बताया कि ये आदेश शाम पांच बजे मिला था, जेल मैन्यूअल के चलते रिहाई नहीं हो पाई। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि कि क्या जेल मैन्यूअल सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बड़ा है?
 
प्रियंका के वकील ने कोर्ट को बताया कि पुलिस ने इस मामले की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की तो इसकी जानकारी राज्य सरकार और जेल प्रशासन ने ना तो प्रियंका के परिवार को दी ना ही मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया। प्रियंका के वकील ने कोर्ट को बताया कि प्रियंका को रिहा करने से पहले जबरन माफीनामा लिखवाया गया।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments