Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा के 'अमिट' शाह, इस तरह बनाया मोदी को फिर सत्ता का 'शहंशाह'

Webdunia
शनिवार, 25 मई 2019 (17:36 IST)
लोकसभा चुनाव से पहले और उसके ठीक बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि भाजपा 300 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी और उनकी बात सच भी साबित हुई। भाजपा ने 300 का आंकड़ा पार कर 303 सीटें जीतीं। इसे मोदी-शाह की जुगलबंदी कहें या शाह का कूटनीति चातुर्य, जिसकी  बदौलत एक बार फिर भाजपा नीत एनडीए की सत्ता में वापसी हुई है। आखिर वे कौन से गुण हैं, जो अमित शाह को दूसरे नेताओं से अलग करते हैं-
 
आज का अर्जुन : अमित शाह की हमेशा महाभारत के अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर निगाह जमी होती है। असफलता से वे निराश नहीं होते और सफलता मिलने तक अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरे मनोयोग से जुटे रहते हैं।
करिश्माई कूटनीतिज्ञ : चाणक्य को आदर्श मानने वाले अमित शाह राजनीतिक जीवन में कुशल कूटनीति का परिचय देते हैं। मौके पर चौका मारना उनके व्यक्तित्व की विशेषता है। वे अवसर के अनुकूल निर्णय लेते हैं। लोकसभा चुनाव में यही देखने को मिला, जब विकास का मुद्दा देखते ही देखते राष्ट्रवाद के रूप में तब्दील हो गया।
बिसात पर कुशल '‍शातिर' : शतरंज के शौकीन अमित शाह राजनीति की बिसात पर अपनी चालें पूरी कुशलता के साथ चलते हैं। किस नेता को कहां काम में लेना, यह वे बखूबी जानते हैं और उससे उसका सर्वश्रेष्ठ निकाल ही लेते हैं, चाहे वे योगी आदित्यनाथ हों या फिर कैलाश विजयवर्गीय या कोई और।
संगठन पर मजबूत पकड़ : भाजपा संगठन पर उनकी पकड़ कितनी मजबूत है, यह देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। संगठन में चारों तरफ सिर्फ अमित शाह का ही जलवा दिखाई देता है, बाकी नेता शाह के निर्णयों पर अमल करने का ही काम करते हैं।
सफलता की भूख : पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिलीं लोकसभा की सीटें सहज ही बताती हैं कि अमित शाह में सफलता की भूख कितनी है। लोकसभा चुनाव के काफी पहले ही उन्होंने बंगाल में काम शुरू कर दिया था। बंगाल की धरती पर जहां उन्होंने 'जय श्रीराम' के नारे का उद्‍घोष किया, वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल के हिंसक कार्यकर्ताओं से भी जमकर लोहा लिया।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, एक सिविलियन पोर्टर की मौत 6 जवान घायल

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

Traffic Infratech Expo : नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा और AI के इस्तेमाल पर दिया जोर

આગળનો લેખ
Show comments