Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

‘Mumbai Indians Newyork’ ने जीता पहला ‘Major Cricket League’ T20 टूर्नामेंट

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2023 (13:11 IST)
अमेरिका में भी क्रिकेट का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है। Major Cricket League मेजर लीग क्रिकेट T20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अमेरिका के ‘ग्रांड प्रेयरी स्टेडियम’ में हुआ। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सिएटल ओर्कास को 7 विकेट से हरा दिया। सिएटल ओर्कास ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने 16 ओवर में ही 3 विकेट गंवाकर 184 रन बना मैच जीत लिया। बताते चले कि मुंबई इंडियंस अब ग्लोबल स्पोर्ट्स ब्रांड बन गया है उनकी टीमें 3 महाद्वीपों, 4 देशों, 5 अलग-अलग लीगों में खेलती हैं।

मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क की तरफ से निकोलस पूरन ने 55 गेंदों पर 137 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली। पूरन ने मैदान के हर कोने में चौके छक्के जड़े, फाइनल मैच में खेली गई उनकी ऐतिहासिक पारी में 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे। सिएटल ओर्कास की तरफ से खेलते हुए क्विंटन डी कॉक ने सबसे अधिक 87 रन बनाए। मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ट्रेंट बोल्ट और राशिद खान ने 3-3 विकेट झटके।

दुनिया भर में क्रिकेट का विकास देखना उत्साहजनक रहा है: श्रीमती नीता अंबानी

मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए श्रीमती नीता अंबानी ने कहा – “यहां का माहौल क्रिकेट के त्योहार जैसा लगता है। ‘मेजर लीग क्रिकेट’ इस क्षेत्र में क्रिकेट के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह अद्भुत है कि दुनिया भर में क्रिकेट का विकास हो रहा है। मुंबई इंडियंस विशेष रूप से संयुक्त अरब अमीरात से लेकर अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका तक पहुंच गई है। हमारे पास एक महिला टीम भी है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है। खेलों में लड़कियां आगे बढ़ें इसकी मैं समर्थक हूं और मुझे उम्मीद है कि हम इसे हर खेल में आगे ले जा सकते हैं।वीडियो यहां देखें:
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MI New York (@minycricket)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

301 रनों की विशाल बढ़त के साथ न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट में बनाई पकड़

भारत से कहीं बेहतर बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर बनाए 198 रन

भारत ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन, बरबरी पर रोका मैच

पहले खोखो विश्व कप में भाग लेंगे इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, ब्राजील

भारतीय फुटबॉल टीम एक पायदान के फायदे से फीफा रैंकिंग में 125वें स्थान पर

આગળનો લેખ
Show comments