Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

T20 World Cup : टीम में जगह नहीं मिलने के बाद कोलिन मुनरो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Colin Munro ने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी मैच 2020 में भारत के खिलाफ टी20 खेला था

T20 World Cup : टीम में जगह नहीं मिलने के बाद कोलिन मुनरो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 10 मई 2024 (13:35 IST)
Colin Munro Retirement Hindi News : न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम के बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने आगामी टी20 विश्व कप (New Zealand T20 World Cup Team) के लिए टीम में जगह नहीं मिलने के बाद शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
 
मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिए 1 टेस्ट, 57 वनडे और 65 टी20 मैच खेलकर 3010 रन बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में उनका औसत 156 . 44 रहा। वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने सभी टी20 स्पर्धाओं में मिलकर 10000 से अधिक रन बनाए हैं।
 
उन्होंने 428 टी20 मैचों में 10961 रन बनाए हैं जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 141.25 रहा।
 
उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी मैच 2020 में भारत के खिलाफ टी20 खेला था।
 
मुनरो ने एक बयान में कहा ,‘‘ न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से रहा। मैंने 123 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिस पर मुझे गर्व है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘मैने लंबे समय से नहीं खेला है लेकिन मुझे वापसी की उम्मीद बनी हुई थी। अब न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप टीम के ऐलान के बाद मेरे लिए विदा लेने का सही समय है।’’

 
वह दुनिया भर में टी20 लीग खेलते रहेंगे। (भाषा)


webdunia
NZ Squad for T20 World Cup 2024

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Virat Kohli ने मैदान पर बंदूक का जवाब बंदूक से दिया, इंटरनेट पर मचा हंगामा [VIDEO]