Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चोटिल एंजेलो मैथ्यूज टी-20 सीरीज से बाहर

चोटिल एंजेलो मैथ्यूज टी-20 सीरीज से बाहर
, सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (22:43 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के ऑलराउंडर और सीमित ओवरों के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज हैमस्ट्रिंग इंजुरी के चलते बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। मैथ्यूज की जगह अब दिनेश चांदीमल बांग्लादेश दौरे पर टी-20 सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे।


मैथ्यूज अब अगले महीने होने वाली ट्वंटी-20 निदाहास त्रिकोणीय सीरीज तक फिट हो सकते हैं। निदाहास त्रिकोणीय सीरीज बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत के बीच खेली जानी है। चोट के कारण मैथ्यूज को लगातार तीसरी बार विदेश दौरे से बाहर होना पड़ा है।

मैथ्यूज इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और भारत दौरे से भी बाहर हो गए थे। वे इससे पहले 2016 में जिम्बाब्वे दौरे से बाहर थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारतीय महिला टीम ने भी द. अफ्रीका को 88 रन से पीटा