Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कमजोर मांग से सोना लुढ़का, चांदी में गिरावट

कमजोर मांग से सोना लुढ़का, चांदी में गिरावट
, मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (16:37 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के साथ स्थानीय मांग की सुस्ती से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 270 रुपए की गिरावट में 31,380 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी की औद्योगिक ग्राहकी घटने से यह भी 100 रुपए फिसलकर 40,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन का सोना हाजिर पांच डॉलर की गिरावट के साथ 1,252.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.70 डॉलर की गिरावट में 1,254.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोना आयात महंगा हो जाता है। इससे मांग घट जाती है और पीली धातु के दाम में गिरावट आ जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 15.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अफगान सुरक्षाबलों पर आत्मघाती हमले, 10 की मौत