Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पुतिन बोले, बड़े विवाद में नहीं बदलेगा उत्तर कोरिया संकट...

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (23:35 IST)
व्लादिवोस्तोक। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उत्तर 
कोरिया संकट से दुनिया में ऐसा कोई विवाद पैदा नहीं होगा, जिसमें परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की जरूरत पड़े।         
  
पुतिन ने यहां एक इकोनॉमिक फोरम में कहा कि उन्हें लगता है कि उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु हथियार एकत्र करने से बड़े पैमाने पर विवाद उत्पन्न नहीं होगा। उन्‍होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि उत्तर कोरिया संकट कभी भी इतना बड़ा नहीं होगा कि उसमें परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की जरूरत पड़े। सभी पक्ष इतने जिम्मेदार और समझदार हैं कि वे ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे तथा इस मसले को कूटनीतिक तरीके से हल करने का प्रयास करेंगे।  
      
पुतिन ने हालांकि पहले चेतावनी दी थी कि उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम विश्व को विनाश की ओर ले जा सकता है, लेकिन क्षेत्रीय नेताओं और अधिकारियों से बातचीत के बाद वे आशावादी नजर आए। 
 
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के आसपास तनाव कम करना चाहते हैं। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से उत्तर कोरिया को तेल के निर्यात पर रोक लगाने की मांग की है।
       
अमेरिका ने एक मसौदा प्रस्ताव तैयार किया है जिसमें उत्तर कोरिया को तेल निर्यात पर प्रतिबंधों के अलावा उसके कपड़ा उत्पादों एवं कर्मचारियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। इस प्रस्ताव में उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग की संपत्ति जब्त करने और उन पर यात्रा संबंधी प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई है।        
        
रूसी राष्ट्रपति अपने दक्षिण कोरियाई के राष्ट्रपति और जापान के प्रधानमंत्री के साथ इस इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा ले रहे हैं। पुतिन ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है, वह सुरक्षा परिषद में अमेरिका के इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे या नहीं। सुरक्षा परिषद में किसी भी प्रस्ताव को पारित होने के लिए नौ सदस्य देशों द्वारा उसके पक्ष में मतदान किया जाना जरूरी है। 
 
इसके अलावा प्रस्ताव पर सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन में से किसी सदस्य देश द्वारा वीटो शक्ति का इस्तेमाल भी नहीं किया जाना चाहिए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

આગળનો લેખ
Show comments