Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रूसी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत

रूसी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत
मॉस्को , शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (15:28 IST)
मॉस्को। रूस की सेना का एक हेलीकॉप्टर बाल्टिक सागर में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 2 पायलटों की मौत हो गई। 
 
इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने रूसी बाल्टिक फ्लीट के बयान के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना मॉस्को के समयानुसार गुरुवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर हुई। यह हादसा रूसी क्षेत्र कैलिनिनग्राद के पास हुआ। यह इलाका पौलेंड और लिथुआनिया के बीच स्थित है। 
 
बयान में बताया गया है कि केए-29 हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। शवों को बरामद करने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लोकसभा चुनाव 'इस्लाम बनाम भगवान होगा' : विधायक सुरेन्द्र सिंह