Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नाइजर में यात्रियों से भरे 4 वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी, 58 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 17 मार्च 2021 (08:21 IST)
नियामे। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर के तील्लाबेरी क्षेत्र में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने यात्रियों से भरे 4 वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई। नाइजर की सरकार ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। यह हमला सोमवार को हुआ था।

ALSO READ: देश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू, PM मोदी की आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
नाइजर की सरकार ने वक्तव्य में कहा कि हमलावरों ने लोगों पर उस समय अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जब वे बनीबंगोउ के साप्ताहिक बाजार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस हमले में 58 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया है। नाइजर सरकार ने देश में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े कुछ आतंकवादी संगठन इस क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं और इस तरह के हमलों को अंजाम देते हैं। इसी वर्ष जनवरी में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के मतदान के बाद तील्लाबेरी क्षेत्र में हुए हमलों में करीब 100 लोग मारे गए थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उत्तराखंड स्थापना दिवस इस बार ‘रजतोत्सव’ के रूप में मनेगा

UP : इलाज न मिलने से बच्ची की मौत, परिजन का आरोप- क्रिकेट खेलते रहे डॉक्टर

આગળનો લેખ
Show comments