Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राष्‍ट्रपति ट्रंप बोले, अमेरिका में हो रहा है आर्थिक चमत्कार

Webdunia
बुधवार, 6 फ़रवरी 2019 (09:46 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने वार्षिक स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन में कांग्रेस के समक्ष बदले, प्रतिरोध और प्रतिशोध की राजनीति को खारिज करने का आह्वान किया और साथ ही अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने पर जोर दिया।

राष्ट्रपति ने कहा, 'अमेरिका में आर्थिक चमत्कार हो रहा है और जो चीज इसे रोक सकती है वह है बेवकूफाना युद्ध, राजनीति या हास्यास्पद पक्षपातपूर्ण जांच।'
 
राष्ट्रपति और डेमोक्रेट सांसदों के बीच सीमा पर दीवार बनाने के विवादित प्रस्ताव को लेकर रिकॉर्ड 35 दिन तक गतिरोध चला। गतिरोध की वजह से सरकार का कामकाज आंशिक रूप से बंद हो गया था। इस कारण ट्रंप का संबोधन भी स्थगित करना पड़ा। यह संबोधन पहले 29 जनवरी को होना था। गतिरोध के दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी कर रही थीं।
 
ट्रंप ने स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन की शुरुआत में कांग्रेस में कहा कि हमें बदले, प्रतिरोध और प्रतिशोध की राजनीति को खारिज करना होगा।' उन्होंने दावा किया कि वह अपने संबोधन में अमेरिका का एजेंडा पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासियों को बर्दाश्त करना दया नहीं है, बल्कि यह क्रूरता है।
 
उन्होंने कहा, हमारी दक्षिणी सीमा पर अराजकता की स्थिति सभी अमेरिकियों की सुरक्षा और वित्तीय स्थिति के लिए खतरा है। अपने नागरिकों की जिंदगियों और नौकरियों की रक्षा करने वाली एक आव्रजन प्रणाली बनाना हमारा नैतिक कर्तव्य है।
 
ट्रंप ने कहा कि इसमें आज यहां रह रहे लाखों प्रवासियों के लिए हमारा कर्तव्य शामिल है जो हमारे नियमों का पालन करते हैं और कानूनों का सम्मान करते हैं। वैध प्रवासियों से अनगिनत तरीकों से हमारा राष्ट्र समृद्ध बनता है और हमारा समाज मजबूत होता है।
 
उन्होंने कहा कि अब दुनिया को यह दिखाने का समय है कि अमेरिका अवैध प्रवासियों, ड्रग तस्कर और मानव तस्करों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments