Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ट्रंप ने मोदी को किया फोन, हैदराबाद उद्यमिता सम्मेलन पर जताया संतोष

ट्रंप ने मोदी को किया फोन, हैदराबाद उद्यमिता सम्मेलन पर जताया संतोष
वॉशिंगटन , शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (15:10 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की है और दोनों नेताओं ने हैदराबाद में हाल में हुए वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) पर संतोष जताया। यह जानकारी शनिवार को यहां व्हाइट हाउस की एक विज्ञप्ति में दी गई।
 
यह 3 दिवसीय सम्मेलन भारत और अमेरिका की भागीदारी में किया गया था। इसमें अमेरिकी दल का नेतृत्व ट्रंप की पुत्री और उनकी आधिकारिक सलाहकार इवांका ट्रंप ने किया।
 
व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने मोदी से शुक्रवार को फोन पर बात की। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने हाल में आयोजित जीईएस पर संतोष जताया। इसमें पूरी दुनिया के उद्यमी और निवेशक शामिल हुए। इसमें कोलंबिया जिला और प्यूर्टोरिको समेत अमेरिका के 38 राज्यों के उद्यमी भी थे।
 
इस बार के सम्मेलन के केंद्रीय विषय थे कि 'महिलाओं को महिला उद्यमियों की मदद के लिए क्या किया जाए और विश्वभर में आर्थिक गति को कैसे बढ़ाया जाए?' (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

GST : इस गलती से बचें नहीं तो देना होगा 24% ब्याज