Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ब्राजील में पर्यटकों की नावों पर गिरी चट्टान, 6 लोगों की मौत, कई घायल

ब्राजील में पर्यटकों की नावों पर गिरी चट्टान, 6 लोगों की मौत, कई घायल
, रविवार, 9 जनवरी 2022 (16:52 IST)
ब्रासीलिया। ब्राजील की एक झील में शनिवार को चट्टान का एक हिस्सा टूटकर नौकाओं पर गिरने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई।

मिनस गेरैस राज्य दमकल विभाग के कमांडर एड्गार्ड एस्तेवो ने बताया कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य लोगों के लापता होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकतर लोगों को शनिवार शाम को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

घटना के वीडियो में दिख रहा है कि फर्नास लेक पर लोग नौका सवारी का आनंद ले रहे थे, तभी चट्टान का एक हिस्सा टूटकर नौकाओं के ऊपर गिर गया। एस्तेवो ने बताया कि यह हादसा साओ जोस डा बारा और कैपिटलियो कस्बों के बीच हुआ।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Ground Report : मेरठ कैंट सीट पर क्या फिर फहरेगा भगवा