Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिवाली पर कविता : चपल दामिनी...

Webdunia
-डॉ. निशा माथुर
 
निशा भटक रही है बंजारन-सी लिए बहारें साथ में,
मैं! चपल दामिनी बन घूम रही हूं दिवाली की रात में।
 
चांद की दुल्हनिया को देखो, बादलों में जा छुप गई,
इस धरा पर दीप संग कैसे, रूप चौदस उतर रही।
 
आंगन से देहरी तक मेरी पायल, अल्पनाएं सजा रही,
अमावस पर उजाले की इन्द्रधनुषी आभा लुटा रही। 
 
आज जागे कोई पुण्य ही मेरा दे दे सौगातें साथ में,
मैं! चपल दामिनी बन घूम रही हूं दिवाली की रात में। 
 
एक अल्हड़ छोकरी-सी दीपक की लौ भी लुभा रही,
अटक-मटककर जलती-सी मुझको मुंह चिढ़ा रही। 
 
हृदय की कादंबरी यूं रास्तों में फुलझड़ियां छोड़ रही,
सात रंगों की जरी रोशनी आज दिवस-सी लग रही।
 
स्पर्श का नेह निमंत्रण ले भर लिए उजियारे हाथ में,
मैं! चपल दामिनी बन घूम रही हूं दिवाली की रात में। 
 
घूंघट डाल सौहार्द की गंगा श्रद्धा बनके इठला रही,
आस्था की परी गगन उतर तम को हर के जा रही। 
 
आतिशबाजी झिलमिल-सी मन में पुलकन सजा रही,
शेषनाग की शैया तजकर जब लक्ष्मी द्वारे आ रही। 
 
देह कंचन नयन खंजन उर्वशी-सी मेहंदी रचे हाथ में,
मैं! चपल दामिनी बन घूम रही हूं दिवाली की रात में। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

सभी देखें

नवीनतम

लाओस, जहां सनातन हिन्दू धर्म मुख्‍य धर्म था, आज भी होती है शिवभक्ति

दिवाली कविता : दीपों से दीप जले

दीपावली पर कविता: दीप जलें उनके मन में

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

આગળનો લેખ
Show comments