Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मंगलमय हो दीपावली सकारात्मक सुराज से...

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
देखा है हमने स्वच्छता /टॉयलेट मुहीम को आंदोलन बनते। 
लोगों के असमंजसी सोच के बीच भी, आत्मविश्वासी लघु आगाज़ से।।1।। 
 
चेतना की सुगबुगाहट उभर रही अब धीरे धीरे ,
उनींदे, दकियानूसी, धर्मांध फिरकों में भी उनकी समझाइशभरी आवाज़ से।।2।। 
 
किसने गाँधी के बाद परखी नब्ज़/धड़कन देश की,
जमीन से जुड़ा ही कोई हो सकता है  वाकिफ जन-मन के मिज़ाज से।।3।। 
 
अंतरराष्ट्रीय नक्क़ारख़ाने में भी आतंकवाद के खिलाफ,
प्रभावी माहौल बना मोदी की तूती के विशिष्ट अंदाज़ से।।4।। 
 
शंका है कि जन-समर्थन की कोई आकर्षक राग निकाल पायें,
वंशवादी, दिशाहीन विपक्षीदल अपने क्षत-विक्षत साज़ से।।5।। 
 
कब तक भिड़ पाएंगे सिरफिरे फिदायी आतंकवादी भी ,  
भारत मां के सपूत, जोशीले प्रहरी,सैन्य-वीर जाँबाज़ से।।6।। 
 
कामना है कि यह दीपावली ज्योतित करे समग्र राष्ट्रजीवन ,
सबका हित समेटे सुशासित, सुनियोजित, सुराज  से।।7।।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली कविता : दीपों से दीप जले

दीपावली पर कविता: दीप जलें उनके मन में

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

दीपावली पर महिलाओं के लिए एनर्जी बूस्टिंग फूड्स : खाएं ये चीजें और रहें एनर्जेटिक

આગળનો લેખ
Show comments