Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Chhattisgarh: सीआरपीएफ के जवान ने की गोली मारकर आत्महत्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (15:33 IST)
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने अपनी सर्विस रायफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के 199 वीं बटालियन मुख्यालय पातरपारा भैरमगढ़ में तैनात प्रधान आरक्षक पवन कुमार ने गुरुवार को अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।ALSO READ: एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल
 
उन्होंने बताया कि पवन कुमार बटालियन मुख्यालय के टावर मोर्चा नंबर 2 में तैनात था। ड्यूटी के दौरान कल दोपहर 12 बजे उसने खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ALSO READ: UP : भदोही में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या
 
उन्होंने बताया कि पवन कुमार रेवाड़ी, हरियाणा का निवासी था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। कुमार की आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मृत जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया है। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments