Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा की छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों में सत्ता में वापसी तय : शाह

Webdunia
शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (21:42 IST)
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में भाजपा की सत्ता में वापसी तय है, लेकिन वह मामूली बहुमत की बजाय दो-तिहाई बहुमत को हासिल करने के लिए ताकत लगाए हुए है।
 
 
शाह ने शुक्रवार को यहां पार्टी के शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वे इन तीनों राज्यों में सरकार बनाने का दिन में सपना देख रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता चरण पर है और इसके बूते पर आज देश के 23 राज्यों में भाजपा की सरकार है।
 
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल में भी सरकार बनाएगी। कांग्रेस सिकुड़ गई है लेकिन उसके बाद भी राहुल आए दिन मोदीजी से 4 साल का हिसाब मांगते रहते हैं। उन्हें अपना डेटा दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने 4 वर्ष में मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से इसे लोगों के बीच प्रचारित करने को कहा।
 
पूर्ववर्ती सरकारों में सांसदों के रसोई गैस (एलपीजी) के मिलने वाले 25 कूपनों का जिक्र करते हुए कहा कि एक दौर में गैस कनेक्शन हासिल करना एक उपलब्धि थी, पर मोदी सरकार ने अंतिम घर से रसोई गैस कनेक्शन देना शुरू किया है। 'उज्ज्वला योजना' की परिकल्पना मोदीजी ने की, क्योंकि उन्हें जमीनी हकीकत का एहसास है कि गरीब मां-बहनों को चूल्हे पर खाना बनाना कितना मुश्किल होता है।
 
शाह ने 'आयुष्मान भारत योजना' को भी देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि कांग्रेस को कभी गरीबों की याद नहीं आई। अब किसी गरीब का माता-पिता व भाई धन के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा। 5 लाख तक के कैशलेस इलाज की व्यवस्था मोदीजी की ही सोच का नतीजा है।
 
उन्होंने असम में नागरिकता को लेकर भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि वहां पर 40 लाख घुसपैठियों की पहचान की गई है, लेकिन अब इस मसले को लेकर वह राजनीति कर रही है। राजनीति करने के बहुत मुद्दे हैं, पर वोटबैंक की राजनीति के चलते वह इस बारे में स्पष्ट दृष्टिकोण नहीं अपना रही है। कांग्रेस को घुसपैठियों के बारे में अपने दृष्टिकोण को साफ करना चाहिए।
 
शाह ने छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी 3 बार से यहां सत्ता में है और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार द्वारा राज्य के विकास एवं गरीब एवं कमजोर वर्गों के उत्थान की चलाई गई योजनाओं से सत्ता में चौथी बार वापसी भी तय है, पर वे 3 बार की तरह 5-6 सीटों का बहुमत नहीं चाहते तथा इस बार 65 सीटें जीतने का उन्होंने लक्ष्य तय किया है और इससे कम सीटों पर जीत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जी-जान से जुटना होगा।
 
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 65 सीटों पर जीत का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के राज्य प्रभारी अनिल जैन, पार्टी महासचिव सरोज पांडेय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरम कौशिक भी मौजूद थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, एक सिविलियन पोर्टर की मौत 6 जवान घायल

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

Traffic Infratech Expo : नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा और AI के इस्तेमाल पर दिया जोर

આગળનો લેખ
Show comments