Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नितेश तिवारी की रामायण में दिखेंगे विजय सेतुपति, निभाएंगे यह किरदार!

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साईं पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी

नितेश तिवारी की रामायण में दिखेंगे विजय सेतुपति, निभाएंगे यह किरदार!

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 27 जनवरी 2024 (11:17 IST)
Nitesh Tiwari Film Ramayan: निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' बीते काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे। वहीं साईं पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी।
 
साउथ स्टार यश इस फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे। अब खबर आ रही है कि 'रामायण' में एक और साउथ स्यार विजय सेतुपति की भी एंट्री हो सकती है। वह फिल्म में रावण के भाई विभीषण का किरदार निभा सकते हैं। 
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार नितेश तिवारी ने विजय सेतुपति से मुलाकात की है और स्क्रिप्ट के बारे में डिसक्स किया है। विजय ने भी इस फिल्म के लिए इंट्रेस्ट दिखाया है। हालांकि, अभी एक्टर ने फिल्म साइन नहीं की है अभी टीम के साथ कुछ चीजों पर बातचीत चल रही है।
 
कुब्रा सैत फिल्म में रावण की बहन सूर्पनखा के किरदार निभा सकती हैं। उन्होने इस रोल के लिए बीते दिनों ऑडिशन दिया था। वहीं सनी देओल को 'रामायण' के लिए भगवान हनुमान का रोल ऑफर हुआ है। लारा दत्ता फिल्म में राजा दशरथ की तीसरी पत्नी कैकयी के रोल में नजर आ सकती हैं।
 
नितेश तिवारी अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट की शूटिंग मार्च 2024 में शुरू करने के लिए तैयार है। यह फिल्म तीन भागों में बनेगी। फिल्म को नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शहनाज गिल कर चुकी हैं आत्महत्या की कोशिश