Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका

फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका
, रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (10:30 IST)
बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित 'आरआरआर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में जुनियर एन‍टीआर और रामचरण के साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं।

 
यह फिल्म पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई। इसे बाद आरआरआर 13 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन एक बार फिर आरआरआर की रिलीज डेट टल गई है। अब एक बार फिर इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है।
 
फिल्म 'आरआरआर' 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। इस बात की जानकारी देते हुए आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 7 जनवरी 2022 में मिलते है सिनेमाघरों में। तैयार रहें इंडिया की बहुत बड़ी एक्शन ड्रामा फिल्म का अनुभव करने के लिए।
 
फिल्म में कई इंडस्ट्री से कलाकारों की टुकड़ी शामिल है और इसमें एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे नाम नज़र आएंगे। डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित, आरआरआर भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है।
 
पेन स्टूडियोज़ ने पूरे उत्तर भारत में नाट्य वितरण अधिकार प्राप्त किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं। पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। तेलुगु भाषा पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या द्वारा निर्मित है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

टीवी शो 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन