Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

देशभर में 18 ऑक्सीजन प्लांट लगवाएंगे सोनू सूद

Webdunia
गुरुवार, 10 जून 2021 (13:27 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल में दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। एक्टर अस्पतालों बेड, दवाईयों से लेकर हरसंभव लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं अब सोनू सूद ने देशभर में करीब 18 ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का निर्णय लिया है। 

 
सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह घोषणा की है। उन्होंने बताया कि, वो बहुत जल्द देशभर में करीब 15 से 18 ऑक्सीजन प्लांट लगवाने वाले हैं। इस योजना की शुरुआत वह कुरनूल और नेल्लोर, आंध्र प्रदेश, मैंगलोर, कर्नाटक से करेंगे। इसके बाद तमिलनाडु, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश में ऑक्‍सीजन प्‍लांट लगेंगे।
 
सोनू सूद के मन में यह विचार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुई कई मौत के कारण आया। मुसीबत के वक्त मुफ्त में मिलने वाली ऑक्सीजन के लिए पैसे खर्च करने पड़े। उन्होंने वीडियो में कहा कि जहां भी गरीबों का मुफ्त इलाज चल रहा हो उन अस्पताल में इन प्लांट्स को स्थापित करने का प्रयास करें। क्या पता आपके हाथों में किसी की जान बचाना लिखा हो।
 
वर्क फ्रंट की बाद करें तो सोनू सूद पिछली बार रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा में विलेन के किरदार में नजर आए थे। वह जल्द ही तेलुगू फिल्म 'आचार्य' और 'पृथ्वीराज' में नजर आएंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments