Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सिंघम रिटर्न्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस के घर में घुसा अज्ञात शख्स, पिता पर किया चाकू से हमला

Webdunia
बुधवार, 26 मई 2021 (12:33 IST)
अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स में नजर आईं एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी के पिता को उनके घर में घुसकर एक शख्स ने चाकू से घायल कर दिया। खबरों के अनुसार पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। 

 
यह घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। सोनाली कुलकर्णी के पुणे स्थित घर में यह शख्स नकली बंदूक और चाकू लेकर छत के रास्ते अंदर गया था। सोनाली के घर काम करने वाली महिला ने सबसे पहले उस शख्स को देखा। वह व्यक्त‍ि कह रहा था कि पुलिस उसके पीछे पड़ी है और वह पुलिस से छिपने की जगह ढूंढ रहा है।
 
पुलिस ने बताया कि, जब सोनाली कुलकर्णी के पिता ने उस व्यक्ति से पूछताछ करने की कोशिश की तो उसने चाकू निकाला और उनपर हमला कर दिया। उसके बाद वह घर से भागा, लेकिन पड़ोसियों ने उसे धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया गया।
 
पुलिस ने खुलासा किया, संदिग्ध के इरादों की जांच की जा रही है। हमारी प्राथमिक जांच में उसके एक्ट्रेस का फैन होने की ओर इशारा करती है। जबकि परिवार ने अपने बयान में कहा कि उसका मकसद डकैती करना था, बाद की जांच से ही असल कारणों का पता लग पाएगा।
 
बता दें कि सोनाली कुलकर्णी मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानीमानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने मराठी फिल्म 'नटरंग' के गाने 'अप्सरा आली' से खासा सुर्खियां बटोरी थीं। वे एक्टर स्वप्न‍िल जोशी के साथ फिल्म मितवा में भी नजर आ चुकी हैं जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। सोनाली ने ग्रैंड मस्ती और सिंघम 2 जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर अा चुकी हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments