Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान की फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' के पहले गाने 'विघ्नहर्ता' का टीजर रिलीज

Webdunia
बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (15:07 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अपनी घोषणा के वक्त से ही चर्चा में हैं। अब इस फिल्म के पहले गाने 'विघ्नहर्ता' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 

 
यह फेस्टिवल के लिए एकदम परफ़ेक्ट गीत है। यह टीजर गणपति उत्सव की भव्यता को दर्शाता है। इस गाने के टीजर को सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही बताया कि विघ्नहर्ता गाना 9 सितंबर को रिलीज होगा।
 
टीजर से इतना तो साफ हो गया है कि 'विघ्नहर्ता' गाना ऊर्जा और भव्य से भरपूर एक फेस्टिवल सॉन्ग है, जो गणपति के वास्तविक सार को कैप्चर करेगा। यह एक तरह की झलक है कि ट्रैक कैसा होगा। वहीं गाने के टीजर के साथ फिल्म के प्रति उत्साह पहले से कई ज़्यादा बढ़ गया है। 
 
इस छोटे टीज़र में, सलमान खान और आयुष शर्मा की कुछ आकर्षक और मोहक झलकियां देखने मिल रही हैं जो प्रत्याशा को और भी उच्च स्तर तक ले जाती हैं। 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान और आयुष शर्मा पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आएंगे।
 
फिल्म में सलमान खान और आयुष शर्मा का एक्शन अंदाज देखने को मिलेगा। इसे सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है और सलमा खान द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है। फैंस को इस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments