Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रशियन परिवार पर चढ़ा 'सामी सामी' का खुमार, रूस में रिलीज को तैयार 'पुष्पा : द राइज'

रशियन परिवार पर चढ़ा 'सामी सामी' का खुमार, रूस में रिलीज को तैयार 'पुष्पा : द राइज'

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (15:24 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। अब यह फिल्म रूस में रिलीज होने के लिए हैं। एक लोकप्रिय प्लेलिस्ट के साथ सबसे अधिक ट्रेंडिंग फिल्म बनने के बाद, पुष्पा : द राइज ने विश्व स्तर पर अपनी जगह बना ली है। 

 
रूस के प्रशंसक हाल में सामी सामी गाने का आनंद ले रहे हैं, जो भारत में रश्मिका मंदाना की एपिक ब्लॉकबस्टर है। यह गीत रूस के प्रशंसकों के साथ एक ग्लोबल सनसनी बन गया है, जो रश्मिका मंदाना द्वारा पेश किए गए ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं।
 
सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक रशियन फैन ने सामी सामी पर झूमते हुए एक प्यारे रूसी परिवार का एक वीडियो साझा किया। कैप्शन में, उन्होंने लिखा, 'सामी सामी' पर सोफिया की सबसे अच्छी भावनाएं डांसिंग विद माई गर्ल्स।'
 
पुष्पा : द राइज, फिल्म 8 दिसंबर को रशिया में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विशेष रूप से कई भाषाओं में अपना जादू चलाने के बाद, पुष्पा : द राइज़ का रशियन लैंगुएज ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने हाल ही में उसी के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था जो निश्चित रूप से सफल रहा। 
 
जहां पुष्पा : द राइज का क्रेज पूरे देश में छा गया है, वहीं फैन्स फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि टीम 'पुष्पा : द रूल' के लिए भी कमर कस रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' का लव सॉन्ग 'बना शराबी' हुआ रिलीज