Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हंसाने वाले एक्टर राजपाल यादव कानूनी मुसीबत में पड़े

हंसाने वाले एक्टर राजपाल यादव कानूनी मुसीबत में पड़े
एक्टर राजपाल यादव कानूनी मुसीबत में पड़ गए हैं। उनकी पत्नी भी उनके साथ फंस गई हैं और यह उनके लिए काफी मुश्किल भरा समय है। दरअसल 14 अप्रैल को करकर्दूमा कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को लोन लेने के मामले में दोषी ठहराया है। 
 
इनके साथ ही के कंपनी भी इसमें दोषी पाई गई। खबर के मुताबिक तीनों को लोन से संबंधित मामले में दिल्ली के करकर्दूमा न्यायालय द्वारा दोषी ठहराया गया। खबर के मुताबिक राजपाल यादव ने दिल्ली के एक बिज़नेसमैन से करीन 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। यह 2010 की बात है, जब राजपाल फिल्म 'अता पता लापता' बनाने वाले थे। 
इस फिल्म में पहली बार निर्देशक बने थे। इसके बाद वे समय पर लोन चुका नहीं पाए और उनके खिलाफ केस लगाया गया। राजपाल यह कीमत नहीं चुका पाए। काफी सुनवाई के बाद वे एक बार फिर कोर्ट में पेश होने वाले हैं। उनकी अगली तारीख 23 अप्रैल 2018 है और हो सकता है उन्हें सजा सुना दी जाए। 
 
उम्मीद है राजपाल और उनकी पत्नी इस मुश्किल से जल्द ही बाहर निकले। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

#JusticeForOurChild बॉलीवुड कर रहा अपनी कोशिश