Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रभाष के कारण अनुष्का शेट्टी ने छोड़ी करण जौहर की फिल्म!

प्रभाष के कारण अनुष्का शेट्टी ने छोड़ी करण जौहर की फिल्म!
बाहुबली के कलाकारों को लेकर हिंदी फिल्म बनाने का प्यास करण जौहर कर रहे हैं, लेकिन बात नहीं बन पा रही है। प्रभाष को जब उन्होंने फिल्म ऑफर की तो प्रभाष ने 20 करोड़ रुपये फीस मांगी। यह सुन कर करण को फिल्म बनाने का प्लान करना ही कैंसल करना पड़ा। 
 
हाल ही में करण ने बाहुबली की हीरोइन अनुष्‍का शेट्टी को एक फिल्म ऑफर की जो अनुष्का ने यह कह कर ठुकरा दी कि फिल्म में उनके लायक करने को ज्यादा नहीं है। हीरो के रोल की तुलना में उनका रोल बहुत कमजोर है। करण इससे आश्चर्य में पड़ गए। 
 
अनुष्का की करण को ना के पीछे की असली वजह बॉलीवुड के खबरची बताते हैं। उनका कहना है कि करण ने जब अनुष्का को फिल्म ऑफर की तो उन्होंने इस बारे में अपने 'खास' दोस्त प्रभाष से बात की। प्रभाष ने अनुष्का को साफ कह दिया कि वे यह फिल्म ना करें। करण से प्रभाष नाराज हैं। 
 
अपने दोस्त की बात मानते हुए अनुष्का ने फिल्म ठुकरा दी। इसके पहले भी अनुष्का ने इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में यह कह कर काम करने से मना कर दिया था कि रणबीर की तुलना में उनका रोल कम है। बाद में यह फिल्म दीपिका पादुकोण ने की थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अक्षय कुमार ने खरीदे चार फ्लैट्स