Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Nitesh Tiwari की Ramayan में कौन बनेंगी सीता, Kareena Kapoor और Deepika Padukone में लगी रेस!

Nitesh Tiwari की Ramayan में कौन बनेंगी सीता, Kareena Kapoor और Deepika Padukone में लगी रेस!
, गुरुवार, 13 मई 2021 (16:33 IST)
निर्देशक नितेश तिवारी काफी समय से अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में सीता की भूमिका के लिए कृति सेनन से लेकर अनुष्का शर्मा जैसी कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आ चुका है। अब खबर है कि इस बिग बजट फिल्म में सीता की भूमिका के लिए करीना कपूर या दीपिका पादुकोण के बीच रेस लगी है। 
 
खबरों के मुताबिक फिल्म में सीता की भूमिका के लिए निर्माता करीना या दीपिका में से किसी एक को साइन करने के इच्छुक हैं। करीना 'तख्त' में भी ऐतिहासिक किरदार में नजर आने वाली हैं। वह फिल्म 'अशोका' में भी 'राजकुमारी कौर्वकि' की भूमिका निभा चुकी हैं।
 
दूसरी तरफ फिल्म में दीपिका के नाम पर इसलिए भी विचार किया जा रहा है क्योंकि उनकी अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म 'द्रौपदी' ठंडे बस्ते में चली गई है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सीता का रोल कौन सी एक्ट्रेस की झोली में गिरता है। फिल्म की कास्ट को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
 
नितेश तिवारी 'रामायण' को तीन भागों में बनाने की सोच रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने रितिक रोशन और महेश बाबू से सपंर्क किया गया है। फिल्म का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। निर्माता तकनीकी टीम के साथ मिलकर फिल्म के दृश्य फाइनल कर रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Salman Khan की Radhe ने सभी प्लेटफॉर्म पर मचाया तहलका, जी5 का सर्वर हुआ क्रैश