Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रितिक-टाइगर की फिल्म वॉर ने 6 सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर किया 317.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन

Webdunia
शनिवार, 16 नवंबर 2019 (12:44 IST)
रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'वॉर' इस वर्ष सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है। इस फिल्म के रिकॉर्ड को अब केवल 'दबंग 3' ही चुनौती दे सकती है। 
 
हालांकि यह दबंग 3 के लिए भी 'वॉर' से आगे निकलना आसान बात नहीं है, लेकिन अन्य फिल्मों में यह दमखम नजर नहीं आ रहा है। 
 
वॉर ने 6 सप्ताह में 317.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 303.10 करोड़ रुपये और तमिल-तेलुगु वर्जन ने 14.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
फिल्म का हर सप्ताह कलेक्शन इस प्रकार रहा: 
पहला सप्ताह : 238.35 करोड़ रुपये [9 ‍दिन]
दूसरा सप्ताह : 49.65 करोड़ रुपये
तीसरा सप्ताह : 21.35 करोड़ रुपये
चौथा सप्ताह : 5.32 करोड़ रुपये
पांचवां सप्ताह : 2.34 करोड़ रुपये
छठा सप्ताह : 76 लाख रुपये 
 
फिल्म अब लगभग सिनेमाघरों से बाहर हो चुकी है और फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 318 करोड़ रुपये के आसपास सिमट जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर इसे ब्लॉकबस्टर करार दिया चुका है। 
 
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के करियर की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म अब 'वॉर' बन गई है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments