Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शत्रुघ्न सिन्हा को शादी के बाद अमिताभ बच्चन ने दी थी यह मजेदार सलाह

Webdunia
कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने 'द कपिल शर्मा शो' से छोटे पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी फैमिली शो में मेहमान बनाकर आए। शो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने फिल्मी सफर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें बताईं। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा हुआ एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। 
 
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि शादी के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक सलाह दी थी कि वाइफ कुछ बोले या ना बोले आप हमेशा 'आई एम सॉरी' बोलते रहना। शत्रुघ्न सिन्हा की इस बात को सुनकर कपिल शर्मा के शो के सेट पर मौजूद सारे दर्शक हंसने लगे।
 
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी शादी से लेकर भी शो में खुलासा किया और बताया कि उनकी शादी उस जमाने की मिस इंडिया पूनम सिन्हा से कैसे हुई। शत्रुघ्न बताया कि पहली मुलाकात में ही मैं पूनम की खूबसूरती का दिवाना हो गया था। 
 
उन्होंने आगे कहा, जब मैं पहली बार पूनम के घर रिश्ता लेकर गया था तो मुझे इनकी माता जी ने देखते ही मना कर दिया था। इसकी वजह थी मेरी शक्ल क्योंकि ये तो मिस इंडिया रह चुकी थीं। मैं देखने में उन्हें गुंडे जैसा लगता था। ऐसे में उन्होंने मुझे देखकर कहा कि दोनों की जोड़ी कैसे बनेगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments