Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कंगना रनौट ने किया उर्फी जावेद का सपोर्ट! बोल्ड तस्वीरें शेयर कर कही यह बात

WD Entertainment Desk
बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (12:22 IST)
उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी का बोल्ड अंदाज जहां फैंस को पसंद आता है वहीं उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। वहीं अब उर्फी के सपोर्ट में बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौट आगे आई है। 

 
कंगना रनौट ने उर्फी का सपोर्ट करते हुए अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने उन लोगों पर करारा वार किया है जो महिलाओं के कपड़ों पर कमेंट करते हैं। कंगना के इन कमेंट्स को पढ़ने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि वह उर्फी जावेद की ओर इशारा कर रही हैं। 
 
कंगना ने न्यूड ब्रालेट टॉप में अपनी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों की वजह से कंगना खुद बुरी तरह ट्रोल हो चुकी हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर कंगना ने लिखा, 'सिर्फ इस तथ्य पर जोर दे रही हूं कि एक महिला क्या पहनती है या क्या पहनना भूलती है। ये पूरी तरह से उनकी च्वाइस है। इससे आपका कोई लेना-देना नही हैं।'
 
एक अन्य तस्वीर के साथ कंगना ने लिखा, 'मुझे लगता है कि मैंने अपना पक्ष रख दिया है। मैं अब दफ्तर जा रही हूं। बाय।' कंगना की इन पोस्ट के बाद फैंस सोचने लगे हैं कि उन्होंने ये पोस्ट क्यों लिखा। कई यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस ने उर्फी जावेद का सपोर्ट किया है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौट आखिरी बार फिल्म 'धाकड़' में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वह जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments