Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म 'ऊंचाई' का दूसरा दिन?

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म 'ऊंचाई' का दूसरा दिन?

WD Entertainment Desk

, रविवार, 13 नवंबर 2022 (15:04 IST)
अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर जैसे सीनियर एक्टर्स की फिल्म 'ऊंचाई' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म ने भले ही पहले दिन धीमी शुरुआत की हो, लेकिन अब यह धीरे-धीरे स्पीड पकड़ रही है। 

 
फिल्म 'ऊंचाई' 500 से भी कम थिएटर्स में रिलीज हुई है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.81 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन 'ऊंचाई' के कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 50 फीसदी की बढ़त दिख। 
 
फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.64 करोड़ का कलेक्शन किया है। दो दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.45 करोड़ रुपए हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में फिल्म की कमाई में और इजाफा देखने को मिलेगा।
 
रविवार के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरदार है। खबरें आ रही है कि ऊंचाई के अधिकतर शोज हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अक्षय कुमार ने क्यों छोड़ी 'हेरा फेरी 3'? फैंस से माफी मांगते हुए दिया जवाब