Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Bigg Boss 13 : बढ़ती जा रही है पारस छाबड़ा की बदतमीजी

Webdunia
गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (14:03 IST)
बिग बॉस 13 शो के शुरुआत से ही पारस छाबड़ा मजबूत खिलाड़ी के रूप में सामने आए। सीधे-सीधे सिद्धार्थ शुक्ला से भिड़ गए और बिग बॉस का हाउस दो खेमों में बंट गया। एक बनी सिद्धार्थ की टीम और दूसरी पारस की टीम। शो की दो लड़कियां माहिरा और शहनाज़ तो पारस को पसंद करने लगीं और इन दोनों की इस कमजोरी का पारस ने खूब लाभ उठाया। 
 
रियलिटी शो में पारस पहले भी भाग ले चुके हैं। वे इस खेल के नियम और उतार-चढ़ाव से वाकिफ हैं इसलिए संतुलित तरीके से वे बिग बॉस खेलते रहे। कब क्या बोलना है? कब चुप रहना है? कब विवाद करना है? इन प्रश्नों के उत्तर वे जानते हैं। इसलिए दूसरे प्रतियोगी से वे आगे खड़े नजर आएं। 
 
लेकिन पिछले कुछ दिनों में पारस में बदलाव देखने को मिल रहा है। उनकी बदतमीजी बढ़ती जा रही है। खासतौर पर लड़कियों से वे अच्छे से पेश नहीं आ रहे हैं। हिमांशी के फिगर पर उन्होंने कमेंट कर दिया और हिमांशी की दुश्मनी मोल ले ली। उसके बाद पारस ने भी कभी भी हिमांशी से अच्छे से बात नहीं की। वे बेहूदे ढंग से हिमांशी से बात करते हैं। 
 
नॉमिनेशन की प्रक्रिया में वे आरती से भिड़ गए। आरती के अंडरगारमेंट्स को लेकर उन्होंने कमेंट किया। इस बात से आरती बुरे तरीके से आहत रही। वे लगातार रोती रही और उनकी तबियत भी खराब हो गई। 
 
इसके बाद बारी थी शेफाली ज़रीवाला की। वाइल्ड कार्ड के तौर पर जब शेफाली ने एंट्री ली तो पारस उन्हें 'भाभी' कहते पाए गए क्योंकि वे शेफाली के पति से परिचित हैं। बाद में शेफाली और पारस का समीकरण बदल गया। शेफाली को उन्होंने 'बुढ्ढी' भी कहा और कहा कि बुढ़ियाओं में उन्हें कोई रूचि नहीं है। 
 
पारस का यह व्यवहार उनकी लोकप्रियता में गिरावट ला सकता है। वीकेंड का वार में सलमान खान की डांट भी पारस खा सकते हैं जो कि बहुत जरूरी है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments