Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट आई सामने, दिवाली के अगले दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका

Webdunia
शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (13:37 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 'सूर्यवंशी' बीते साल से ही रिलीज का इंतजार कर रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई बार खबरें सामने आई, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से यह रिलीज नहीं हो पाई।

 
वहीं महाराष्ट्र में सिनेमाघर दोबारा खुलने का आदेश आने के बाद रोहित ने यह साफ कर दिया था कि 'सूर्यवंशी' इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करेगी। हालांकि मेकर्स ने सूर्यवंशी की फिक्स रिलीज डेट अनाउंस नहीं की थी। वहीं अब अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह ने फिल्म का स्पेशल वीडियो शेयर कर 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। 
 
फिल्म 'सूर्यवंशी' इस दिवाली वीकेंड पर 5 नवंबर को रिलीज होगी। इस वीडियो में अक्षय, अजय और रणवीर थियेटर के अंदर नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में अक्षय बोलते हैं, दोस्तों ये दीवारें याद है ना आपको...इन चार दीवारों ने आपके कई रंग देखे हैं। 

ALSO READ: Bigg Boss 15 : अफसाना खान की हरकतों पर भड़के सलमान खान, बोले- मेरी चॉइस होती तो...
 
आपका हंसना, रोना, प्यार गुस्सा.. इन्हें वो सबकुछ याद है, लेकिन कभी किसी ने नहीं सोचा था कि हमारी फिल्मों की तरह हमारी जिंदगी में भी एक दिन इंटरवल आ जाएगा। मगर वो कहते हैं ना हर काली रात के बाद सवेरा जरूर होता है। तो हम हाजिर हैं।' 
 
इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, इंटरवल हुआ खत्म, अब शो टाइम है। इस दिवाली पर आपके नजदीकी सिनेमाघरो में सूर्यवंशी रिलीज हो रही है, आइए और हमारे साथ सेलिब्रेट कीजिए #BackToCinema
 
बता दें कि सूर्यवंशी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। साथ में रणवीर सिंह 'सिम्बा' और अजय देवगन 'सिंघम' के रूप में फिल्म में नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments