Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सुशांत सिंह राजपूत के बारे में 10 खास बातें...

Webdunia
रविवार, 14 जून 2020 (15:24 IST)
1. सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना में 21 जनवरी 1986 को हुआ था। सुशांत की चार बहनें हैं। सुशांत के पिता एक सरकारी कर्मचारी थे और साल 2000 में पूरी फैमिली दिल्ली शिफ्ट हो गई।

 
2. सुशांत पढ़ाई में भी उतने ही प्रतिभावान थे, जितने एक्टिंग में। सुशांत ने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एक्जामिनेशन 2003 में 7वीं रैंक हासिल की थी। स्कूल के बाद उन्होंने दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग भी की।
 
3. सुशांत मशहूर डांस ग्रुप शामक डावर के ग्रुप में डांस किया करते थे और उन्होंने 51वें फिल्मफेयर समारोह में बैक डांसर के रूप में भी काम किया था।

ALSO READ: सुशांत सिंह राजपूत : धोनी और छिछोरे करने वाले शख्स से ऐसी उम्मीद नहीं थी
 
4. मुंबई आने के बाद सुशांत ने नादिरा बब्बर का थिएटर ग्रुप भी ज्वाइन किया साथ ही बैरी जॉन अकादमी से एक्टिंग की भी शिक्षा ली।
 
5. साल 2008 में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' के एक प्ले के लिए सुशांत सिंह राजपुत ने ऑडिशन दिया और उन्हें सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' में 'प्रीत जुनेजा' का किरदार मिला।
6. साल 2009 में सुशांत ने 'पवित्र रिश्ता' में भी मानव का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। लोग उन्हें सुशांत के नाम से कम, और 'मानव' के नाम से ज्यादा जानने लगे।
 
7. सुशांत ने फिल्म 'काई पो छे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर कई हिट फिल्में दी।

ALSO READ: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगा कर जान दी
 
8. सुशांत अपनी दूसरी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भी उनका किरदार निभाया था।
 
9. सुशांत ने अबतक शादी नहीं की थी। लेकिन वे 'पवित्र रिश्ता' में अपनी को-स्टार अंकिता लोखंडे संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में रहतेथे। लेकिन शो खत्म होते ही दोनों के बीच दूरियां आ गई और दोनों के रास्ते अलग हो गए।
10. इन दिनों सुशांत का नाम एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती संग उनका नाम जोड़ा जा रहा था। दोनों की साथ में तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments