Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मां बगलामुखी देवी के 4 विशेष दुर्लभतम मंत्र

Webdunia
मां बगलामुखी देवी के समस्त मंत्र दुर्लभतम हैं। इन मंत्रों के प्रयोग भी अन्य प्रयोग से जरा हटकर होते हैं। आइए डालें एक नजर प्रमुख मंत्रों पर.... 
 
मां बगलामुखी का विशेष मंत्र 
 
ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम: 
 
इस मंत्र से सभी काम्य प्रयोग संपन्न किए जाते हैं।   
 
जैसे...
 
 मधु, शर्करा युक्त तिलों से होम करने पर मनुष्य वश में होते है।
 
मधु, घृत तथा शर्करा युक्त लवण से होम करने पर आकर्षण होता है।
 
तेल युक्त नीम के पत्तों से होम करने पर विद्वान बनते हैं।
 
हरिताल, नमक तथा हल्दी से होम करने पर शत्रुओं का स्तम्भन होता है।
ALSO READ: कैसे करते हैं मां बगलामुखी का तांत्रिक प्रयोग, पढ़ें संपूर्ण विधि
 
मां बगलामुखी का भयनाशक मंत्र
 
अगर आप किसी भी व्यक्ति वस्तु परिस्थिति से डरते हैं और अज्ञात डर सदा आप पर हावी रहता है तो देवी के भय नाशक मंत्र का जाप करना चाहिए…
 
ॐ ह्लीं ह्लीं ह्लीं बगले सर्व भयं हर: 
 
पीले रंग के वस्त्र और हल्दी की गांठें देवी को अर्पित करें।
 
पुष्प,अक्षत,धूप दीप से पूजन करें।
 
रुद्राक्ष की माला से 6 माला का मंत्र जप करें।
 
दक्षिण दिशा की और मुख रखें।
ALSO READ: मां बगलामुखी करती है छोटे बच्चों की रक्षा, पढ़ें यह विशेष मंत्र
 
मां बगलामुखी का शत्रु नाशक मंत्र
 
अगर शत्रुओं नें जीना दूभर कर रखा हो, कोर्ट कचहरी पुलिस के चक्करों से तंग हो गए हों, शत्रु चैन से जीने नहीं दे रहे, प्रतिस्पर्धी आपको परेशान कर रहे हैं तो देवी के शत्रु नाशक मंत्र का जाप करना चाहिए।
 
ॐ बगलामुखी देव्यै ह्लीं ह्रीं क्लीं शत्रु नाशं कुरु
 
नारियल काले वस्त्र में लपेट कर बगलामुखी देवी को अर्पित करें
 
मू‍र्ति या चित्र के सम्मुख गुगुल की धूनी जलाएं। 
 
रुद्राक्ष की माला से 5 माला का मंत्र जप करें। 
 
मंत्र जाप के समय पश्चिम में मुख रखें। 
ALSO READ: हर तरह की परीक्षा में सफलता दिलाता है मां बगलामुखी का यह मंत्र
मां बगलामुखी का जादू-टोना नाशक मंत्र
 
यदि आपको लगता है कि आप किसी बाधा से पीड़ित हैं, नजर जादू टोना या तंत्र मंत्र आपके जीवन में जहर घोल रहा है, आप उन्नति ही नहीं कर पा रहे अथवा भूत प्रेत की बाधा सता रही हो तो देवी के तंत्र बाधानाशक मंत्र का जाप करना चाहिए।
 
ॐ ह्लीं श्रीं ह्लीं पीताम्बरे तंत्र बाधां नाशय नाशय
 
आटे के तीन दिये बनाएं व देसी घी डाल कर जलाएं।
 
कपूर से देवी की आरती करें।
 
रुद्राक्ष की माला से 7 माला का मंत्र जप करें।
 
मंत्र जाप के समय दक्षिण की तरफ मुख रखें।
ALSO READ: बगलामुखी देवी का दिव्य स्वरुप, क्या है जुबान पकड़ने का राज
 

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Guru pushya nakshatra: पुष्य नक्षत्र इस बार 24 घंटे 44 मिनट तक का, कल भी कर सकते हैं खरीदारी

Guru pushya nakshatra: गुरु पुष्य नक्षत्र के इस वृक्ष पर अर्पित किया जल तो होगी लक्ष्मी की प्राप्ति

अखंड गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग आज, इस दिन क्या करें, जानें 20 काम की बातें

Aaj Ka Rashifal: 24 अक्टूबर, दीपावली पूर्व का गुरु-पुष्य नक्षत्र का संयोग आज, जानें किसके चमकेंगे सितारे

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

આગળનો લેખ
Show comments