Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नौकरी की तलाश है तो करें मेहनत और प्रयास, साथ में आजमाएं ये उपाय खास

Webdunia
प्रियेश खंडेलवाल
 
जी हां, अगर आपकी नौकरी नहीं लग रही है या आप नौकरी या रोजगार संबंधी समस्या से परेशान हैं तो हर तरह की मेहनत और प्रयत्न के साथ इन्हें भी जरूर आजमाइए.... 
 
1. शुक्रवार को भुने हुए चने, गुड और खटटी मीठी गोलियां 8 तक के बच्चों को बांटें। घी का दीपक जलाएं। 
 
2.  एक नारियल का गोला लें और उसमे छेद करें। अब इस छेद में घी और शक्कर का बूरा भरें। अब इस नारियल गोले को मंगलवार के दिन किसी बरगद के पेड़ के नीचे या चीटियों वाले स्थान पर रख आएं। 
 
 तीन से 5 बार ऐसा करें... आपको अवश्य लाभ होगा। घर आकर तिल के तेल का दीप जलाएं। 
 
3. मंगलवार रात 12 बजे एक चौराहे जाकर एक दाग रहित नींबू की चार फांके करें और चारों दिशाओं में फेंककर वापस आ जाएं... लेकिन दो बातों का ध्यान रखना है एक तो पलट कर न देखें और दूसरा विश्वास रखें ... नीम के तेल का बहुत छोटा सा दीपक जलाएं। 
 
4. शुक्रवार को बगैर खोले एक ताला खरीदकर लाएं ओर रात को उसे सिरहाने रखकर सोएं। अगले दिन सुबह नहाकर मंदिर या किसी भी धार्मिक स्थान पर जाएं और उस ताले को चाबी सहित वहीं रखकर आ जाएं। जब भी कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला भी खुल जाएगा और आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। सरसो के तेल का चार बत्ती वाला दीप लगाएं। 
 
5. किसी भी सिद्ध गणेश मंदिर में जाकर अपनी समस्या या इच्छा को मन में बोलकर उल्टा स्वास्तिक बना दें और आ जाएं। इसके बाद जब भी आपका कार्य पूर्ण हो जाए वापस जाकर सीधा स्वास्तिक बना दें। घी का सिंदूरी दीप जलाएं। 
इस लेख में व्यक्त विचार/विश्लेषण लेखक के निजी हैं। इसमें शामिल तथ्य तथा विचार/विश्लेषण वेबदुनिया के नहीं हैं और वेबदुनिया इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है, पाठक इन पर स्वविवेक से विश्वास करें। 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 24 अक्टूबर, दीपावली पूर्व का गुरु-पुष्य नक्षत्र का संयोग आज, जानें किसके चमकेंगे सितारे

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments