Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या नेहरू ने वाकई में कहा था- ‘मैं शिक्षा से ईसाई, संस्कृति से मुस्लिम, दुर्भाग्य से हिन्दू हूं’.. जानिए सच..

Webdunia
गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (18:09 IST)
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का एक कथित बयान सोशल मीडिया पर पिछले कई सालों से घूम रहा है। इस बयान के अनुसार, नेहरू ने कहा था- ‘मैं शिक्षा से ईसाई, संस्कृति से मुस्लिम, दुर्भाग्य से हिन्दू हूं’। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने यह दावा किया है कि यह बयान नेहरू का है। अमित मालवीय ने 2015 में इस बयान को ट्वीट किया था, जबकि पात्रा कई बार TV पर बहस के दौरान नेहरू के इस कथित बयान का जिक्र करते आए हैं। लेकिन इस बार अखबार की एक कटिंग ट्विटर पर वायरल हो रही है, जो यह दावा करती है कि यह बयान नेहरू का है।
 
वायरल कटिंग में आप देख सकते हैं कि अखबार Deccan Chronicle के हैदराबाद एडिशन ने 18 नवंबर को इस बयान को नेहरू का बताते हुए छापा था।
 
क्या है वायरल बयान का सच?
 
हमने पड़ताल शुरू की तो हमें Gaurav Pandhi नाम के यूजर का एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में गौरव ने नेहरू के कथित बयान को लेकर Deccan Chronicle की तरफ से स्पष्टीकरण और माफीनामा की कटिंग पोस्ट की थी।

<

We all welcome this correction, clarification & apology from @DeccanChronicle on its Hyderabad edition today, 25th Nov 2018 Pg 9! pic.twitter.com/38yxZ31KHI

— Gaurav Pandhi (@GauravPandhi) November 25, 2018 >
 
हमने जांच आगे बढ़ाई तो हमें जाने माने इतिहासकार बाल राम नंदा की किताब The Nehrus: Motilal and Jawaharlal में वह वायरल बयान मिला। नंदा के अनुसार, हिंदू महासभा के नेता एनबी खरे ने नेहरू को ‘शिक्षा से ईसाई, संस्कृति से मुस्लिम, दुर्भाग्य से हिन्दू’ बताया था।
 
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी अपनी किताब Nehru: The Invention of India में इस कोटेशन को एनबी खरे के हवाले से ही लिखा है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments