Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नीतीश कुमार ने भाजपा की जीत का यह बताया कारण

Webdunia
शनिवार, 11 मार्च 2017 (22:41 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत को गैर भाजपा दलों के बिखराव का परिणाम बताया और कहा कि नोटबंदी का तीव्र विरोध भी भाजपा की जीत में सहायक साबित हुआ। 
       
कुमार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर लिखा, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में भाजपा की बड़ी विजय पर उन्हें बधाई। जहां तक उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों का सवाल है तो वहां पिछड़े वर्गों के बड़े तबकों ने भाजपा को समर्थन दिया। साथ ही गैर भाजपा पार्टियों द्वारा इन्हें जोड़ने का कोई प्रयास नहीं किया गया। यूपी में बिहार की तर्ज पर महागठबंधन नहीं हो पाया। 
          
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नोटबंदी का इतना कड़ा विरोध करने की जरुरत नहीं थी। चूंकि नोटबंदी से गरीब के मन में संतोष का भाव उत्पन्न हुआ था और उन्हें लगता था कि इससे अमीर लोगों को चोट पहुंची है, लेकिन कई पार्टियों 
द्वारा इसे नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कांग्रेस को पंजाब की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि गोवा और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस का उभरना भी सराहनीय है। (वार्ता)

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

केदारनाथ से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन, CM धामी ने कहा- डबल इंजन सरकार का सबको लाभ

90,000 भारतीयों को वीजा देगा जर्मनी, वडोदरा में युवाओं से क्या बोले PM मोदी

Maharashtra Election : एक सीट का पंगा, संजय राउत ने कांग्रेस को दी गठबंधन तोड़ने की चेतावनी

Share Bazaar : गिरावट पर लगा विराम, Sensex 603 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों को दिया टिकट

આગળનો લેખ
Show comments